Welcome to UDAYAN COMPUTER ACADEMY

WELCOME TO UDAYAN COMPUTER ACADEMY 

 

ABOUT US

तकनीकी शिक्षा सामाजिक उत्थान हेतु अतिमहत्वपूर्ण सोपान है। दुनियां की भागदौड़ भरी जिन्दगी में सफलता की अग्रिम पंक्ति में खड़े रहना ही जीवन के उद्देश्य को सार्थक करता है। इस उद्देश्य की प्रतिपूर्ति करने हेतु संस्था अपने तकनीकी शिक्षा के स्तर से समाज के साथ खड़े होने हेतु अडिग है। साथ ही संस्था के सभी छात्र/छात्राओं व उनके अभिभावको के प्रति जवाबदेह है। 

OUR MISSION

सफल होना या सफलता प्राप्त करना जीवन के महत्वपूर्ण भागों में एक है। एक सफल व्यक्तित्व सामाजिक प्रतिष्ठा को प्राप्त करता है साथ ही पारिवारिक जीवन और परिवारजनों के जिम्मेदारियों को निर्वहन करने हेतु कुशल बनता है। कार्यकुशलता,  जिम्मेदारी और सफलता जीवन की पारस्परिक परिस्थितियां है। जिसने इनके बीच सामंजस्य बैठा लिया वह व्यक्तित्व आर्थिक, सामाजिक रूप से सफलता को प्राप्त करता है। 

 

OUR VISION

विगत 16 वर्षो से निरन्तर तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत ‘‘उदयन कम्प्यूटर अकादमी’’ का नाम शहर के लिए नया नाम नहीं है। संस्था में निरन्तर छात्र-छात्राआंे के भविष्य को ध्यान में रखकर लगातार तकनीकी शिक्षण कार्य किया है और शहर के अनेकों छात्र-छात्राओं के भविष्य को संवारने का कार्य किया है। कई छात्र/छात्रायें अपने सफल भविष्य के प्रति आश्वस्त रहे है और सफलतायें प्राप्त की है। आने वाले समय में तकनीकी शिक्षा के बगैर जीवनयापन संभव नहीं है। इसके प्रति जागरूक रहना और स्वयं की कार्यकुशलता बनाये रखना एक चुनौती से कम नहीं है। छात्र/छात्राओं की तकनीकी चुनौतियों के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करने हेतु संस्था कटिबद्ध है और आश्वस्त करती है कि प्रत्येक छात्र/छात्रा के उज्जवल भविष्य हेतु निरन्तर कार्य करती रहेगी।

तकनीकी शिक्षा सामाजिक उत्थान हेतु अतिमहत्वपूर्ण सोपान है। दुनियां की भागदौड़ भरी जिन्दगी में सफलता की अग्रिम पंक्ति में खड़े रहना ही जीवन के उद्देश्य को सार्थक करता है। इस उद्देश्य की प्रतिपूर्ति करने हेतु संस्था अपने तकनीकी शिक्षा के स्तर से समाज के साथ खड़े होने हेतु अडिग है। साथ ही संस्था के सभी छात्र/छात्राओं व उनके अभिभावको के प्रति जवाबदेह है। 

हमारी संस्था ऐसे व्यक्तित्व निर्माण हेतु सदैव कार्यरत है और निरन्तर तकनीकी शिक्षा के प्रति जवाबदेह रहेगी। छात्र/छात्राओं के उज्जवल भविष्य के निर्माण हेतु संस्था निरन्तर तत्पर है।